Saturday, 4 November 2017

पहले समाज ने डराया फिर हराया.

ये तो तुम जानती ही हो क़ि मैंने तुमसे प्यार किया और तुम्हे पाने के लिए खूब कोशिस की,सोचता था कि तुम ही वो लड़की हो जिसे भगवन ने सिर्फ मेरे लिये बनाया है मतलब मेरा 'नसीब' हो तुम,
 सुना था कि कोशिशों की अधिकता के सामने नसीब को भी झुकना पड़ता है,
 इसलिए कि एक दिन तुम्हारा 'न' 'हाँ' में जरूर बदलेगा,यही सोच के तुम्हे पाने की कोशिश करता रहा,एक साल,दो साल,तीन साल,चार साल,साल निकलते रहे मैं तुम्हे पाने के लिए तड़पता रहा,अपना काम करता रहा,पर तुमने कभी नही कुबूला की तुम भी मुझसे प्यार हो,
पहले सोचा,शायद तुम किसी से उतना ही प्यार करती हो जितना मैं तुमसे करता हूँ,इसलिए तुम मुझसे प्यार नही कर पा रही
हो सकता ऐसा मेरा सोचना गलत हो,क्या पता सही भी ही,हो सकता है पूरी तरह गलत हो,क्या सच है ये सिर्फ तुम जानती हो,इसलिए
मैंने बहुत सोर्स से उस लड़के की ढूंढने की कोशिस की पर मुझे वो लड़का नही मिला.
अब जब और गहराई में जाके सोचा,पुरानी अपनी दोनों की सब यादें याद की,उस दौर को याद किया जब मैं सच में खुश रहता था तो पता चला कि तुम्हारी जिंदगी में कोई और लड़का होता तो मुझे तुम अपना इतना वक़्त क्यू देती,उसी को देती न,
जितना अपना वक़्त मैंने तुम्हे दिया उतना ही तुमने अपना वक़्त मुझे दिया.
इसलिए यह तो मान लिया कि कोई और लड़का तो नही है
तुम्हारी 'हाँ' न कहने की वजह कोई दूसरी ही है
फिर शुरू से सोचा,
 तुम्हारे आस पास के समाज को ध्यान से देखा,तुम उस समाज में रही जहां लड़कियो को पढ़ने की आज़ादी तो है,पर अपने खुद के निर्णय लेने की आज़ादी नही है,तुम्हारे पढ़ने की आज़ादी का भी तुम्हे बार बार ताना मारा जाता है जिससे कि तुम कोई नई मांग न करने लग जाओ,सिर्फ पढ़ाई की आज़ादी देके तुम्हारी सब इच्छाएं मार दी जाती हैं,
ऐसे समाज में इंसांन को 'आदर्श' बनने का सपना दिखाया जाता है,छोटे भाई-बहिन के लिए आदर्श,रिश्तेदारो के लिए आदर्श,गली मोहल्लों वालों के लिए आदर्श,हर कंडीशन में सिर्फ आदर्षता दिखनी चाहिए,कभी खुद के निर्णय लेने की पॉवर तुम्हे नही दी गयी,तुम्हारी खुद की बॉडी तुम् किसको शौंपना चाहती हो ये भी तुम्हे अधिकार नही है ये अधिकार भी तुम्हारे पिता जी के हाथों में सुरक्षित है क्यूकि शादी के लिए लड़का तो वो ही ढूंढेंगे,पता है सोशल मीडिया का तुम्हे अहसान मानना चाहिए क्योंकि आज जब भी तुम्हारा मन होता है तो तुम फोन उठाती हो और बात कर लेती हो.सोशल मीडिया न होती तो आज तुम्हारे दोस्त सिर्फ वो लोग होते जो तुम्हारे पिता जी को पसन्द होते,पिता जी की पसन्द सिर्फ लड़कियां होती उनमे भी वो लड़कियां जो उनकी लड़की की परिभाषा में एकदम फिट बैठती हो,कम बोलती हो,घर से कम बाहर निकलती हो, ऊपर से टॉपर हो,मतलब वही कि आदर्श हो,तुम्हारे इस समाज से अच्छा तो ये सोशल मीडिया है जो पढ़ाई की आज़ादी के तुम्हे पता नही और क्या क्या आज़ादी देता है,
तुम मुझसे कभी हाँ नही कहपायी पता है क्यों क्योंकि तुम्हे आदर्श बनने का सपना दिखा दिया था समाज ने,रास्ता बना दिया गया था उस रस्ते के कुछ नियम भी थे,तुम तो बस उस रस्ते पर चल रही थी,तुम उस रस्ते का कोई भी नियम नही तोड़ना चाहती थी इसलिए कभी तुम हाँ नही कहपायी,
मैंने कसम खा रखी थी कि तुम्हे पाकर रहूंगा,और मैं बहुत जिद्दी हूँ जो भी चाहता हूँ उसे पाकर रहता हूँ,फिर भी मैंने तुम्हारे केश में गिव उप कर दिया क्योंकि मैं हार गया था,तुमसे नही,इस समाज से हार गया,उस समाज से हार गया जिसने अपने ही बच्चों को अपने खुद के ही निर्णय लेने की आज़ादी नही दी.
तुमने कभी हाँ नही बोला इसमें तुम्हारी तो कभी गलती थी ही नही पूरी गलती समाज की है
समाज ने तुमसे अपने नियम मनवाने के लिए तुम्हे इस तरह से जकड रखा है कि कभी तुम मुझसे या किसी और से हाँ बोलने की सोच भी नही सकती,क्योंकि ये नियम सदियो पहले patriarchal समाज ने बनाये थे तब से ही चलते आ है
पर्सनली मत लेना ये सब,बहुत लडकिया इस कंडीशन को फेस कर रही है,जो मै सोच रहा हूँ वो मैंने लिखा,तुम्हारे पिता जी का मैंने अपमान नही किया है मैं आज भी उनका बहुत सम्मान करता हूँ उनकी गलती नही है वो भी नियमो का पालन करते आ रहे हैं.तुम्हे अगर ये नियम गलत लगते हों तो तोड़ने की कभी कोशिस करना,खुली  आबोहवा में सांस लेके देखना,बहुत अच्छा लगता  है,बाकि तुम्हारी मर्जी जिंदगी तो कट ही रही है, मेरे विचार तुम्हे गलत लगे हों तो पढ़ के डिलीट कर देना और हाँ ये विचार गलत हो सकते है पर प्यार 'सच्चा' ही था.

बताओ तो, कहाँ जाऊं ??

 मैं एक लंबी छुट्टी पर जाना चाहता हूँ,वो भी अकेला,मेरे साथ कोई न जाये बस मैं जाऊँ, इस यात्रा में मेरे दिल और दिमाग खाली जाये न दिल में मेरे साथ कोई जाये न दिमाग में कोई साथ रहे,इतनी एकांत जगह में जाऊँ जहाँ मुझे दूर दूर तक कोई भी न दिखे,मेरी आँखे थक जाये किसी को ढूंढते और फिर थक कर ढूंढना छोड़ दे, मेरी आँखे सिर्फ मुझे देखे मुझे पहचानती रहे मुझे जाने और मुझे बताये कि मैं कौन हूँ,सही और गलत के पार,झूठ और सच से परे कोई ऐसी जगह तो होगी जहाँ मैं अपने आप को खुद जान सकूँ,जहां कोई मुझे ये बताने वाला न हो कि तू ये है तुझे ये करना चाहिए,तूने ये गलत किया,क्या मेरा दिल,मेरा दिमाग, मेरी खुद की जुबान मुझे बता सकती है कि मैं क्या हूँ, मैं क्यों हूँ,मैं किस लिए हूँ, मई किसके लिए हूँ,क्या मैं खुद से थक रहा हूँ, क्या मैं खुद से भाग रहा हूँ या मुझे डरा के भगाया जा रहा है या जबरदस्ती अहसास कराया जा रहा है कि तू थक गया है अब बस वो कर जो हम कहें,तुम्हारे कहने से ही तो अब तक मैं सबकुछ करता रहा हूँ, तुम अपने आप को नही पहचान रहे या मैं अपने आप को नही पहचान रहा,तुम अपने आप को देखो मुझे क्यों देखते हो,मेरे लिए औरो को क्यों देखते हो,मेरी तुलना दूसरो से क्यों करते हो और तुलना करके मुझे परिणाम क्यों बताते हो और मेरा परिणाम हमेसा बुरा क्यों बताते हो,मुझे चले जाने दो,मुझे जाने के लिए तुमसे उस जगह के बारे में भी नही पूछना,वो मेरी जगह है मैं खुद ढूंढ लूंगा,अब तो वो जगह भी मुझे बुलाने लगी है,तब ही तो हर समय काले कागज पर काले पेन से अपना पता लिख देती है और कहती है ढूंढ ले इसमें अपना रास्ता और आजा और जान ले तू कौन है ?
क्या मैं पागल हो रहा हूँ, ऐसा तो नही सही होने के लिए पागल हो रहा हूँ या ऐसा भी हो सकता है की तुमने पागल कर दिया हो बस अब सही होना चाह रहा हूँ,मैं खुद से क्यों इतनी बाते करता रहता हूँ खुद से बाते करके हो क्या जायेगा मेरा, मुझे क्यों अच्छा लगता है खुद से बाते करना,कहीं खुद से बाते करके मैं अपना समय तो बर्बाद नही कर रहा,वैसे मैं तुमसे बाते करके ही क्या सीख जाता,क्या उखाड़ लेता इस दुनिया का तुमसे बात करके,मैं शांत क्यों नही रह पाता, दिन हो या रात हो किस चीज की हडबडी मची रहती है मुझे,ऐसा तो नही कोई मेरी प्रिय चीज मुझे नही मिली हो उसकी कमी तो नही खलती मुझे,

पहनने के लिए कपड़ा है,रहने के लिए घर है,माँ है बाप है भाई बहन सब तो है,फिर किसकी कमी खल रही है मुझे,मैं क्यों उस एकांत जगह में जाना चाहता हूँ,अगर वहां चला गया वहां भी तुम्हारी कमी पूरी नही हुई तो ?
ये इतनी चिंता क्यों होती है मुझे,मैं रिस्क लेने से डर क्यों रहा हूँ,क्या डर रहा हूँ इसलिए ही तो इतना बेचैन तो नही हूँ.तुम्हारे जैसे और भी तो लोग है मेरी जिंदगी में क्या वो तुम्हारी कमी पूरी नही कर पर रहे हैं,
क्या वो तुम्हारे जैसे नही है, तुम्हारा जैसा सर्फ एक तुम हो ?
बताओ तो तुम्हे मैं कहाँ ढूंढू ?

Wednesday, 21 December 2016

कब तक अम्बेडकर

'सक्रिय राजनीति में जैसे जैसे दलितों की संख्या बढ़ेगी , वैसे वैसे दलित उत्थान की संभावनाओं को मजबूती मिलेगी'-ऐसा मैं कुछ समय पहले तक सोचता था, लेकिन अब मुझे इस विचार पर संदेह होने लगा है, कारण है, मुझे उच्च जातियों और उनके तथाकथित नेताओं से तो आशा नहीं थी , पर विराट संघर्ष करके राजनीति में आये दलित नेताओं से यह आशा थी कि वे बेहतर नेता के साथ साथ बेहतर  मनुष्य बन कर दिखाएँगे, वो बाबा साहेब के सिधान्तो पर चलने का प्रयास करेंगे, संविधान में बाबा साहेब के लिखे अधिकार लेकर ही दम लेंगे, पर हुआ इसके एकदम उलट, दलित नेताओं की तो कार्य संस्कृति ही बदल चुकी है, मायावती जी को ही ले वह दलित उत्थान की  बात अब सिर्फराजनीतिक फायदे के ही लिए करती है, इससे तो बेहतर था कि वो किसी गाँव में रहती और गाँव के लोगों में आधुनिक चेतना का संचार करती।'
अब प्रश्न यह उठता है की क्या दलितों का सत्ता में आना बुरा है ? 
'माफ कीजिए, आप मेरी बातों का उलटा अर्थ लगा रहे हैं। कहीं आप सवर्ण तो नहीं हैं? मैंने कब सत्ता का विरोध किया ? मैं तो चाहता हूँ कि दलित बड़ी संख्या में सत्ता में आएँ। इसके बिना उनकी हालत सुधर नहीं सकती। यही सोच कर पूना पैक्ट को आंबेडकर जी ने  स्वीकार कर लिया था। लेकिन दलित भी सत्ता का उपयोग उन्हीं उद्देश्यों के लिए कर रहे है , जिनके लिए सवर्ण जातियाँ सत्ता का उपयोग करती हैं, तब तो साधारण दलितों की हैसियत बदलने से रही। भेड़ों की पीठ पर चढ़ कर एक भेड़ ने आसमान छू लिया, तो इससे नीचे की भेड़ों को क्या मिला? उन पर तो नेता का बोझ ही बढ़ा। यह बोझ वे कब तक उठाते रहेंगे ?'
रही बात इस मिटटी को आंबेडकर की जरुरत की तो लगभग हर 10वे पार्क और चौराहे पर तो आंबेडकर विराजमान है ही, खैर छोडो, हमें क्या हमें तो चाय पी के सोना है, रात भी बहुत हो चली है सोता। मेरा देश तो लगातार बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है

माफीनामा

किसी को किसी की गलती से हुई भूल के लिए माफ़ ना करना ठीक वैसा ही है जैसा जहर खुद पीना और उम्मीद करना कि इसका प्रभाव दुसरे पर हो, हो सकता है जब भूल हुई हो उस समय उस इंसान को साथ ऐसी परिस्थितियां ने घेरा हुआ हो जहाँ इंसानी दिमाग काम करना बिलकुल बंद कर देता है,इंसान क्षण भर के लिए स्वार्थी हो जाता है लेकिन इसका ये मतलब तो नहीं कि ये उस इंसान का वास्तविक स्वभाव है,अगर अपराधी का इतिहास अच्छा है और गलती से कोई क्रोधवस कोई भूल कर देता है तो सुप्रीम कोर्ट भी उस अपराधी की सजा कम कर देता है, Sacrifice करने से व्यक्ति अपने लक्ष्य तक पहुँचता है, पहले यही सोचता था लेकिन sacrifice करने से अपनी खुसी दिन ब दिन मर रही हो तो उस sacrifice की भी कोई value नही होती,ऐसा sacrifice धीरे धीरे frustration का रूप ले लेता है,माफ़ करना अँधेरे कमरे में रौशनी करने जैसा होता है,इस रौशनी से गलती करने वाले व्यक्ति को इतना प्रकाश मिलता है कि उसे अपनी अच्छाइयों को साबित करने का एक और मौका मिल जाता है,अकेलापन तो पहले से ही था अब निरर्थक sacrifice ने अधूरापन उपहार में दे दिया,और भूलवश की हुई गलती से उत्पन्न हुआ अधूरापन अकेलेपन से मिल जाये तो इंसान की स्थिति बद से बदतर होती जाती है,आज हर सेकंड जब तुम्हारी कमी खलती है तो तुम्हारी जरुरत महसूस होती है, तुम्हारी जरुरत ही मेरा तुमसे आकर्षण है और इस आकर्षण से ही लक्ष्य को पाया जा सकता है बस,माफ़ करना और ना करना, निस्संदेह ये तुम्हारा निर्णय है, लेकिन सिर्फ एक भूलवश और भविष्य के अज्ञान से लिये गए sacrifice वाले निर्णय से हमारी दोस्ती को मत तोलना,स्वार्थी नही सहयोगी बनने का प्रण लिया था,लेकिन इंसान हूँ,परिस्थितियां ऐसी थी हो गयी गलती, अगर कर सको तो माफ़ कर दे